फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युवक के हाथ बांधे, बाल काटे और कालिख पोती; फिर गले में जूते की माला डालकर घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 08:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा के एक गांव में कुछ लोगों ने एक युवक को अपमानित कर जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में एक युवक को चोरी के आरोप में अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और पीड़ित युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:पुलिस पर हमला मामले में पांच महिलाओं समेत दस गिरफ्तार; जानें, इसलिए की थी पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी
 
सिर के बाल काटे, गालों पर चूना और कालिख पोती
वायरल वीडियो के मुताबिक, सिरवार पुनर्वास गांव के कुछ लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसके गले में जूतों की माला डाल दी और उसके गालों पर चूना व कालिख पोत दी। इतना ही नहीं, उसके सिर के पिछले हिस्से के बाल काटकर उसे पूरे गांव में पैदल घुमाया गया।
विज्ञापन



 
पीड़ित ने पुलिस को सुनाई आपबीती
पीड़ित दीपक पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ लोग उसके घर का दरवाजा पीटने लगे। जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला, तो आरोपियों ने जबरन उसे बाहर खींचने की कोशिश की। दीपक जब अपनी पत्नी को बचाने आए, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद उसे गांव में अपमानित करते हुए घुमाया गया।
विज्ञापन

 
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो महिषी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के आरोप में इस घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- Bihar:झूठे दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा से आरोपी बरी, तत्कालीन डीएसपी समेत तीन अधिकारियों पर गिरेगी गाज
 
इस घटना के बाद सहरसा एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिषी थाना अध्यक्ष को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों रोहित यादव, रामपुकार यादव और लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें