फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Husband Wife : तेज बहाव वाली नदी में कूदी पत्नी को बचाने के लिए कूदा पति; मार्च में ही हुई थी शादी

Tue, 26 Aug 2025 08:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में रविवार को कोसी नदी पुल पर बड़ा हादसा टल गया। सत्तौर गांव की 19 वर्षीय काजल कुमारी ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसके पति भगवान शंकर शर्मा ने बिना समय गंवाए हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और करीब एक किलोमीटर तक तेज बहाव में तैरकर पत्नी की जान बचा ली।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक साहसिक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सत्तौर गांव निवासी भगवान शंकर शर्मा ने अपनी पत्नी की जान बचाकर मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, भगवान शंकर अपनी 19 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के साथ बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे बलुआहा कोसी पुल पर पहुंचे, काजल ने अचानक बाइक रुकवाया और नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर पति घबराए जरूर, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। तुरंत नदी में कूद पड़े और करीब एक किलोमीटर तक तेज बहाव में तैरकर पत्नी को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।
विज्ञापन


पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि पति ने साहस और तत्परता नहीं दिखाई होती तो स्थिति भयावह हो सकती थी। भगवान शंकर की यह बहादुरी अब स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें