फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों के हौसला बुलंद, दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Thu, 25 Dec 2025 10:34 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाएं हुईं। पहली घटना काशनगर थाना क्षेत्र की है, जहां जमीन विवाद के चलते किसान दिलीप यादव पर गोली चली, जिससे उनका बाएं पैर घायल हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों का हौसला बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना काशनगर थाना क्षेत्र की है, जहां जमीन विवाद में एक किसान को गोली मारी गई। वहीं दूसरी घटना सिमरी बख्तियारपुर के कनरिया थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों में एक का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सहरसा के काशनगर थाना इलाके के अरसी गांव में 45 वर्षीय किसान दिलीप यादव उस समय निशाना बने जब वह एक समारोह से खाना खाकर घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार, घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर गांव के ही नीतीश यादव ने उसे रोका और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली दिलीप के बाएं पैर के आर-पार लगी। घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है।

घायल को पहले सोनबरसा राज पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस निरीक्षक बैजू शर्मा ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

 

पढ़ें: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

विज्ञापन

दूसरी घटना सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के कनरिया थाना अंतर्गत मुरलाडीह गांव में हुई। यहां कोसी दियारा क्षेत्र के धनुपुरा पंचायत निवासी घनश्याम चौधरी अपने ससुराल आए हुए थे। बुधवार शाम गांव में हल्दी की रस्म के दौरान टेंट में बैठे घनश्याम की गांव के ही मनीष यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मनीष यादव ने पिस्टल निकालकर घनश्याम के दाहिने पैर के घुटने में गोली मार दी। गोली चलने के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई, और आरोपी मनीष यादव मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय और अलर्ट है। कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है और आरोपी मनीष यादव के घर पर छापेमारी की जा रही है। उधर, काशनगर मामले में भी पुलिस ने जल्द ही आरोपी नीतीश यादव की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें