फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: करंट बना काल! सहरसा में हाई वोल्टेज तार ने छीनी मासूम की जान, गांव में फूटा गुस्सा

Mon, 20 Apr 2026 05:37 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले के तरियामा गांव में हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालवीर कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वह सोमवार सुबह खेत जा रहा था, तभी पहले से गिरे तार में करंट लगने से मौके पर ही उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। हादसे के बाद गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिला। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव (वार्ड संख्या 11) की है। सोमवार सुबह संजय सादा का 12 वर्षीय बेटा बालवीर कुमार खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से टूटा हुआ हाई वोल्टेज तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में वह आ गया। करंट इतना तेज था कि बालवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ जा रहे अन्य बच्चों ने गांव में इसकी जानकारी दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौत है। उनका आरोप है कि खेत में हाई वोल्टेज तार कई दिनों से गिरा हुआ था और इसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते तार को ठीक कर दिया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

अधिकारियों की देरी से बढ़ा गुस्सा

घटना के बाद बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। करीब चार घंटे तक गांव में हंगामा चलता रहा। बाद में एसडीएम आलोक राय के निर्देश पर जब अधिकारी पहुंचे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख बख्तियारपुर और बनमा इटहरी थाना से भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और हालात पर काबू पाया। करीब चार घंटे बाद बीडीओ जयकिशन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया। बीडीओ ने मौके पर ही मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की दादी पबिया देवी को 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि बालवीर के पिता संजय सादा मानसिक रूप से बीमार हैं। बालवीर अपनी दादी का इकलौता पोता था। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें