फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेटी की शादी का सपना टूटा! चोरों ने किया लाखों का माल पार, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 26 Nov 2025 09:39 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाएं अंजाम दीं। पहली घटना में हटियागाछी में बेटी की शादी के लिए जुटाए गए 6 लाख रुपये के जेवर और नकद चोरी हो गए।
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों ही मामलों में घर के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। पहली घटना में चोरों ने बेटी की शादी के लिए जुटाए गए करीब 6 लाख रुपये के जेवर और नकद राशि चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हटियागाछी में बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी की चोरी

विज्ञापन

चोरी की पहली घटना सदर थाना इलाके के हटियागाछी में हुई। हटियागाछी निवासी रजनी देवी (स्व. सुदाम चौधरी की पत्नी) ने बताया कि 24 नवंबर को उनकी बहन की बेटी की शादी सिमरी बख्तियारपुर में थी। सोमवार शाम को घर के सभी सदस्य ताला बंद करके शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार दोपहर जब रजनी देवी घर लौटीं, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर के कमरों में रखे गोदरेज व ट्रंक भी टूटे हुए थे।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया
विज्ञापन


रजनी देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो महीने बाद होनी थी। इसके लिए उन्होंने करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बनवाकर घर में रखे थे। इसके अलावा महिला समूह से 1 लाख रुपये नकद कर्ज भी घर में रखा हुआ था। चोरों ने कुल 6 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पटेल नगर पथ में मोबाइल और लैपटॉप चोरी
चोरी की दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेल नगर पथ पर स्थित काली निवास भारत नामक मकान में हुई। मकान में किराए पर रहने वाले जय कृष्ण कुमार, मूल रूप से खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने मधेपुरा गए थे। जब वह आज वापस लौटे, तो देखा कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और चोरों ने उनके मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन

दोनों ही मामलों की शिकायत पीड़ित परिवारों ने सहरसा सदर थाने में की। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अज्ञात चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें