फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियों के बीच मातम: हाइवा की टक्कर से बारात जा रहे युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 27 Feb 2026 09:50 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा के वनगांव थाना क्षेत्र में बारात जा रहे मिथिलेश कुमार की हाइवा ट्रक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार गंभीर घायल हो गए। फरार चालक की तलाश जारी है। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में मिथिलेश कुमार की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के वनगांव थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 
बारात में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार, मुरली बसंतपुर पंचायत के वासुदेव वार्ड नंबर 11 निवासी मिथिलेश कुमार (25) अपने चचेरे भाई दीपक कुमार (20) के साथ गांव के ही राजू कुमार की बारात में शामिल होने के लिए बघवा गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राजौरा के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिथिलेश कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
 
घायल दीपक की हालत नाजुक
हादसे में दिवंगत बालेश्वर मुखिया के बेटे दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार बस ने दुपहिया को कुचला, सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत, प्रोफेसर पति घायल
 
परिवार का एकमात्र सहारा था मिथिलेश
हादसे की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, मृतक के घर में कोहराम मच गया। मिथिलेश कुमार दो भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का एकमात्र सहारा था। वह ओडिशा के बरपाली स्थित एक पानी प्लांट में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से पत्नी और चार मासूम बच्चों, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं, के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच, फरार चालक की तलाश
वनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है और दूसरा घायल है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें