फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अज्ञात वाहन बना काल, सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला और बच्ची की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

Tue, 12 Nov 2024 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा में दो अलग-अलग घटनाओं में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। दोनों को अज्ञात वाहन कुचलते हुए निकल गए थे। दोनों मृतकाओं के परिवारों में मातम छा गया है।
 
विज्ञापन
मृतका दयावती देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार देर रात दो सड़क दुर्घटनाओं में 72 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में अज्ञात चार चक्का वाहन तेज रफ्तार से आया और दोनों को कुचलते हुए निकल गया, जिससे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इन दर्दनाक हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

 
सोनवर्षा राज में बुजुर्ग महिला की मौत
पहली घटना सोनवर्षा राज थानाक्षेत्र में हुई, जहां 72 वर्षीय दयावती देवी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतका दयावती देवी दिवंगत राजेंद्र राम की पत्नी थीं और सोनवर्षा राज के मोहनपुर वार्ड-13 की निवासी थीं। वह अपने पोते अंश कुमार के साथ सोनवर्षा राज पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में लगे विकलांग शिविर में आई थीं। शिविर समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थीं। तभी पीएचसी के पास अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
पस्तपार में सड़क पार कर रही बच्ची की मौत
दूसरी घटना पस्तपार थानाक्षेत्र के एनएच-106 पर हुई, जहां 12 वर्षीय रुचि कुमारी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। रुचि की पहचान पस्तपार गांव वार्ड-6 निवासी दिनेश यादव की बेटी के तौर पर हुई है। वह खेत से घास लेकर लौट रही थी और सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश
दोनों घटनाओं के बाद सोनवर्षा राज और पस्तपार थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान और उनकी खोजबीन में लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें