फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित टेंपो पलटा, 7 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में रहुआ चौक के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में 7 वर्षीय अदिति कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रहुआ चौक के पास एक अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस भीषण सड़क हादसे में टेंपो पर सवार 7 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहा था पूरा परिवार
मृत बच्ची के फूफा महेश कुमार झा ने बताया कि पूरा परिवार एक टेंपो में सवार होकर नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी बराही गांव जा रहा था, जहां उन्हें एक श्राद्ध कर्म में शामिल होना था। जैसे ही टेंपो बिहरा क्षेत्र के रहुआ चौक के समीप पुल पर चढ़ा, तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सीधे डिवाइडर से टकराया और पलट गया।
 

पढ़ें; वीजा और टिकट लेकर जा रहा था विदेश, मुंबई एयरपोर्ट से बैरंग लौटा युवक; वजह ने किया बड़े खेल का खुलासा

अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने 7 वर्षीय अदिति कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अदिति सहरसा सदर थाना क्षेत्र के लवली आनंद पथ निवासी कौशल कुमार की पुत्री थी। अन्य सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है, निशिकांत झा (34), आभा झा (42), उर्मिला देवी (62), मुन्ना झा (55), नेहा झा (26), अनुराग कुमार (3) और आराध्या कुमारी (9)। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें