फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मौत या मिस्ट्री? किराए के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

Fri, 03 Apr 2026 01:39 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुंगेर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। युवक पिछले सात महीने से यहां रह रहा था।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना विश्वकर्मा ढाला रेलवे पटरी के पूर्वी किनारे स्थित वार्ड नंबर 11/16 की है। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को मिली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मुंगेर का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान मुंगेर जिले के निवासी सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम शिव सिंह बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सचिन पिछले करीब सात महीने से वार्ड 11/16 में पल्लवी भारती के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक ने अपने ही कमरे में बेडशीट का फंदा बनाया और उसी से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतक के पिता पहले वीर कुंवर सिंह चौक पर चाय की दुकान चलाते थे। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एक लड़की कभी-कभी सचिन से मिलने उसके कमरे पर आती थी। ऐसे में इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी कोई ठोस पता नहीं चल पाया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें