फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पीएचडी छात्र की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; राजद विधायक के थे रिश्तेदार

Fri, 16 Oct 2026 01:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने 25 वर्षीय पीएचडी छात्र प्रिंस रंजन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड-7 निवासी सुनील यादव के बेटे थे। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस रंजन दोपहर करीब 12 बजे पल्सर बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जा रहे थे। इ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड-7 निवासी सुनील यादव के बेटे प्रिंस रंजन (25) के रूप में हुई है। वह पीएचडी के छात्र थे और राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई भी थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस रंजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पल्सर बाइक से अपने घर से बीएन मंडल विश्वविद्यालय के लिए निकले थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल प्रिंस रंजन को आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय जा रहे पीएचडी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों और हत्या के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन


प्रिंस रंजन की हत्या पर राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर का हमला

पीएचडी छात्र प्रिंस रंजन की हत्या के बाद राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और छिनतई को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिले में अब कोई भी सुनसान सड़क सुरक्षित नहीं रह गई है. जिस सड़क पर प्रिंस रंजन की हत्या हुई, वहां पिछले छह महीने में मोबाइल और मोटरसाइकिल छिनतई की 12 से 14 घटनाएं हो चुकी हैं. विधायक का दावा है कि इस सड़क पर लगभग रोज छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक प्रिंस रंजन उनका करीबी रिश्तेदार था. उनके अनुसार, बदमाशों ने दो युवकों से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनने की कोशिश की थी. मोबाइल देने का विरोध करने पर प्रिंस रंजन को गोली मार दी गई. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में कोई भी आम व्यक्ति अपराधियों का शिकार बन सकता है. ऐसे में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.
विज्ञापन


हत्या और छिनतई की घटनाओं पर उठाए सवाल

राजद विधायक ने बिहार में हत्या और छिनतई की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई. उन्होंने नशे के रूप में कोरेक्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नशे और अपराध की समस्या के कारण आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है. उन्होंने सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल दावे करने से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी. इसके लिए पुलिस और प्रशासन को जमीन पर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी, ताकि अपराधियों में कानून का डर पैदा हो और आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें.

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग

प्रो. चंद्रशेखर ने प्रशासन से मांग की कि प्रिंस रंजन की हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की. विधायक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से जिले में बढ़ती छिनतई और आपराधिक वारदातों को गंभीरता से लेने की अपील की.

सुनसान सड़कों पर पुलिस पोस्ट बनाने की मांग

राजद विधायक ने सरकार और प्रशासन से जिले के सुनसान इलाकों और ग्रामीण सड़कों पर विशेष पुलिस पोस्ट या पुलिस शिविर स्थापित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित तैनाती होनी चाहिए, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि यदि सरकार आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, तो उसे ऐसे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी होगी. लगातार हो रही छिनतई और हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की जरूरत है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें