फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : ट्रक और बाइक की टक्कर में लगी आग; युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Fri, 21 Mar 2025 12:08 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Road Accident : शायद उस लड़की को यह पता नहीं था कि आज अपने दोस्त के साथ अंतिम बार बाइक की सवारी कर रही है। दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए मस्ती में जा रहे थे। तभी एक बड़ा हादसा हुआ, पल भर में साड़ी खुशियां बर्बाद हो गयीं। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बाइक टंकी में लगी आग, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़, ट्रक में फंसी बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा-सहरसा एनएच-107 पर गुरुवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। गुमटी पुल के पास एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सहरसा जिले के बरियाही गांव निवासी सुभाष साह की बेटी शालिनी कुमारी (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शालिनी कुमारी अपने साथी आकाश कुमार के साथ मधेपुरा से अपने घर लौट रही थी। गुमटी पुल से करीब 100 मीटर पश्चिम बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शालिनी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे आकाश कुमार के दोनों पैर टूट गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल आकाश कुमार को आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शालिनी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और कमांडो टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Sports : बिहार में पहली बार हो रहे विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सेपकटेकरा गेम्स खेल रहे 20 देश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने और सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है। शालिनी कुमारी की असमय मौत से उसका परिवार पूरी तरह टूट गया है। शालिनी अपने परिवार की लाडली थी और घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाती थी। उसके अचानक चले जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है।

दुर्घटना के बाद बाइक टंकी में लगी आग, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़, ट्रक में फंसी बाइक

 

दुर्घटना के बाद बाइक टंकी में लगी आग, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़, ट्रक में फंसी बाइक

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें