फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज बोले- सरकार बनी तो एक महीने के अंदर बेरोजगारों को मिलेगा मुआवजा या रोजगार

Thu, 12 Dec 2024 06:31 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

जनसुराज पार्टी बिहार में शासन करने नहीं, बल्कि लोगों को जगाने और नया विकल्प लेकर आए हैं। यह बातें गुरुवार को जनसुराज पार्टी के जिला कार्यवाह समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज भारती ने कही।
विज्ञापन
जनसुराज पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज पार्टी के जिला कार्यवाह समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज भारती ने कहा कि जनसुराज का पहला लक्ष्य लोगों को जगाना है। बीते 40-45 साल से बिहार अंधेरे में है। आज भी पिछले 45 साल की तरह विकास के नाम पर पिछले पायदान पर है। इस 40 से 45 साल में जिस-जिस ने शासन किया, सभी ने बिहार के साथ धोखा किया है। लोगों को अब विकल्प की तलाश करनी होगी। यदि उन्हें अपने बच्चों की भविष्य का तनिक भी चिंता है। लोगों को यह विकल्प जनसुराज पार्टी में दिख रही है।

विज्ञापन


मनोज भारती ने कहा, लोगों ने सभी पार्टी को देख लिया है। मौका है विकल्प तलाशने की ताकि नई व्यवस्था खड़ी हो सके। जनसुराज पार्टी बिहार में शासन करने नहीं, बल्कि बिहार बदलने आई है। बिहार बदलने का मतलब लोगों के विचार में बदलाव हो। यह जो अव्यवस्था है, कानून का जो हाल है, उसमें बदलाव लाना है। जो बदलाव पुरानी पार्टियों से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुले मंच से कहा है कि जनसुराज पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एक महीने के अंदर बेरोजगार युवाओं को दस से 12 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जब तक उसे कोई रोजगार बिहार में ही नहीं मिल जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर जिला तक के कार्यकर्ता से बात की जाएगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कदम उठाया जाए को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, विष्णु स्वरूप, अमृत राज और सोहन झा सहित अन्य मौजूद रहे।

बाबा साहब को किया याद
जिले के जनसुराज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक जिला परिषद स्थिति पूजा रिसोर्ट में गुरुवार को जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिप सभापति सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने भाग लेते कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। बैठक का संचालन विमल कांत झा ने किया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंच बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


मिशन आगामी विधानसभा में होगा पूरा
जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि संगठन से जुड़े तमाम सदस्य अब स्वयं पार्टी की ब्रांडिंग करें एवं चिन्हित करें कि जिन्हें जनसुराज में इंटरेस्ट नहीं है फिर भी जुड़े हुए हैं, ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करके पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष को समर्पित करें। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने यह भी कहा कि बूथ वार सभी लोगों की टीम बनाकर 30 जनवरी तक पूरा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते कहा कि पार्टी अपना मिशन आगामी विधानसभा में पूरा करने में अवश्य सफल होगी। सभी मनोयोग से कार्य में जुटें एवं अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

पार्टी को मिला है सारथी
जनसभा को संबोधित करते महासचिव नवल किशोर सिंह ने कहा कि आज हमारे दल को एक सारथी प्राप्त हो गया है। विभिन्न पदों पर सेवा देने के बाद मनोज भारती हमें सफलता की शिखर पर पहुंचाने में सहायक हो रहे हैं। उनकी प्रेरणा से सभी कार्यकर्ता बेहतर कर पाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जनसुराज क्रमशः बढ़ता हुआ एक ऐसा राजनीतिक पार्टी है, जिसने अब बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने का ठान लिया है। स्थापित दूसरे राजनीतिक दल जहां पिछड़ते जा रहे हैं। हम लोगों के वोट बैंक में लगातार इजाफा होता जा रहा है।

जनसुराज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया जी ने कहा कि पूरे बिहार में हवा बदलती जा रही है। किसी भी अन्य राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए लोगों को यह अंदेशा हो गया है कि आने वाले दिनों में जनसुराज एक बहुत बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरकर सामने आ रही है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है एवं वे बेहतर काम भी कर रहे हैं। लेकिन अभी और तैयारी करनी है। हमें शिखर से लेकर जन-जन तक पहुंचना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें