फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल

Thu, 28 Aug 2025 06:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar : केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इनकी यात्रा में वैसे लोग शामिल हो रहे हैं, जो हर समय बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं।
विज्ञापन
मंच पर केंद्रीय मंत्री के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कुछ लोग घूम-घूम कर वोट चोरी की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार को चोरी के वोट से बना सीएम कह रहे हैं। यह बिहार के वोटरों का अपमान है। यह बातें केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को सुपौल के पिपरा प्रखंड क्षेत्र स्थित भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मली मैदान में कही। वह यहां एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनकी यात्रा में वैसे लोग शामिल हो रहे हैं, जो हर समय बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं। दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बिहार की जनता सजग है और इनके झांसे में नहीं आने वाली है। 2025 में एनडीए ने 225 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है और जनता भी इसके लिए मन बना चुकी है।
विज्ञापन


जो नवमीं पास न कर सका वह चला बिहार का भविष्य बनाने 
इस मौके पर सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य को संवारने का दावा करने वाले विपक्षी दलों के लोग अपना भविष्य बनाने में जुटे हैं। इनको बिहार और बिहारियों की कोई चिंता नहीं है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिसके माय-बाप सीएम रहे, वह बीए तो दूर नौवीं कक्षा भी पास नहीं कर पाया और बिहार का भविष्य बनाने चला है। दो दशक पूर्व इनके राज में अपहरण का धंधा चलता था, अब पटरी पर लौटे बिहार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उद्योग का जाल बिछाने का संकल्प ले चुके हैं। देश का सबसे लंबा पुल सुपौल में कोसी नदी पर बन रहा है। पीएम और सीएम अपने संकल्पों को पूरा करना जानते हैं।

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने दिया आरक्षण
जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव के संचालन में आयोजित सम्मेलन के दौरान विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि सूबे में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने आरक्षण लागू किया। जिससे आज पंचायत में मुखिया, जिला पार्षद, पंसस आदि पदों पर महिलाएं विराजमान हैं। नौकरी में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है। जीविका के माध्यम से भी महिला उत्थान का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने सरकार की अन्य कई उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि जब डबल इंजन की सरकार बनी तो बिहार में कई विकास कार्यों को गति मिली। उन्होंने लोगों से किसी भी बहकावे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन


बिहार में विकास की गंगा बहा रही एनडीए सरकार
 लोजपा रामविलास संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे ने कहा एनडीए सरकार के विकास कार्य देश के हर कोने में दिख रहे हैं। कोरोना काल में हमारे दिवंगत नेता रामविलास पासवान ने गरीबों के लिए मुफ्त अनाज का प्रबंध किया, जो आज भी जारी है। वही चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के अनुकूल बिहार में विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने की अपील की। वही पूर्व मंत्री अशोक राम ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पूर्व विधानसभा उप सभापति हारुन रशीद ने कहा विकास कार्यों के मामले में सीएम नीतीश कुमार को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। बिहार में एनडीए सरकार विकास की गंगा बहा रही है। आने वाले दिनों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। सम्मेलन को पिपरा विधायक रामविलास कामत, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, उदय गोइत, कार्यक्रम प्रभारी मनीष कुमार यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष गौतम शेखर, धर्मपाल कुमार, चक्रधर श्रृषिदेव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें