फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बड़ी वारदात : बाइक से गिराकर ताबड़तोड़ फायरिंग; मुखिया के देवर को गोलियों से भूना, मौत

Mon, 14 Sep 2026 08:30 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने नया टोला चौक के पास पहले उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

विज्ञापन


गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विक्की को परिजन पुरैनी पीएचसी ले गए, जहां से जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुलेट से घर लौट रहे थे
बताया गया कि योगीराज निवासी चंदेश्वरी मेहता के बेटे विक्की मेहता नया टोला मध्य विद्यालय के मैदान में चल रहे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को देखने पहुंच रहे थे। शाम करीब छह बजे वह काम देखने के बाद अपनी बुलेट बाइक से घर योगीराज लौट रहे थे।

जान बचाने के लिए विक्की ने पैदल घर की ओर लगाई थी दौड़

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नया टोला चौक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे विक्की सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से बचने के लिए विक्की पैदल ही घर की ओर भागने लगे। लेकिन चौक से करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद एक बाइक पर सवार दो अन्य बदमाशों ने उन्हें फिर घेर लिया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार अपराधियों ने मिलकर उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान विक्की के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

शरीर पर पांच से सात गोलियों के जख्म आए
परिजन उन्हें तत्काल पुरैनी पीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक प्रियरंजन भास्कर ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाए जाने के बाद ईसीजी किया गया, जिसमें उन्हें मृत पाया गया। शरीर पर पांच से सात गोलियों के जख्म बताए गए हैं।

परिनजों ने इन-इन लोगों पर लगाया आरोप
मुखिया रीता देवी ने बताया कि नरदह सरकार भवन में मनरेगा का काम चल रहा था। काम खत्म कराने के बाद विक्की घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला चौक के पास बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। परिजनों ने वारदात में दुर्गा यादव, नीतीश राणा, अमित चौधरी समेत कई लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- बिहार: सेंट्रिंग खोलने के दौरान सेप्टिक टैंक में हादसा, जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में था विक्की का नाम
विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। उसका नाम जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में भी शामिल रहा है। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और आपराधिक वर्चस्व समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें