फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: PHED मंत्री नीरज बबलू बोले- CM नीतीश कुमार द्वारा PM मोदी का पैर छूना सम्मान की बात, राजनीति करना दुखद

Thu, 14 Nov 2024 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, सीएम नीतीश कुमार द्वारा दरभंगा एम्स उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का पैर छूना सम्मान की बात है। इस पर राजनीति करना दुखद है।
 
विज्ञापन
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में एम्स उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री का पैर छूने पर मचे राजनीतिक भूचाल पर पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति करना दुःखद बात है। 

विज्ञापन


सहरसा पहुंचे बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जिस तरह से कल बिहार में खासकर उत्तर बिहार के लोगों के लिए बड़ा काम हुआ है। प्रधानमंत्री खुद से आकर शिलान्यास करने का काम किये। बिहार में दूसरा एम्स का यह काफी सौभाग्य की बात है। हम समझते हैं करोड़ों लोगों की जन भावनाओं का उन्होंने सम्मान किया है। मुख्यमंत्री ने इतना बड़ा काम करने के लिए बिहार में प्रधानमंत्री का पैर छूकर सम्मान देने का काम किये, ये तो संस्कार की बात है। खासकर भारतीय जनता पार्टी में संस्कार की भी शिक्षा दी जाती है। संस्कार जिसमें रहेगा वो सम्मान करेंगे। पैर छुना, सम्मान देना ये तो गर्व की बात है। जो नहीं समझते हैं वो कुसंस्कारी लोग हैं। उन लोगों को संस्कार से मतलब नहीं है।

मंत्री ने कहा, हमारे बिहार में खासकर मिथिलांचल में पैर छूकर सम्मन दिया जाता है। प्रधानमंत्री सम्माननीय काम किये हैं। इसलिए बिहार के करोड़ों लोगों की तरफ से प्रणाम किया गया। नमस्कार किया गया, सम्मान किया गया। झारखंड चुनाव और बिहार उपचुनाव को लेकर पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आज कल बड़बोला हो गए हैं। उन लोगों को फेंकने का आदत है और सबसे बड़ी बात है कि अफवाह फैलाने में लगे रहते हैं, की ये हो जाएगा वो हो जाएगा। पिछले लोकसभा में अफवाह फैलाये थे, जो मोदी जी आएंगे तो आरक्षण खत्म हो जाएगी। मोदी जी आएंगे तो सविंधान बदल जायेगा। मोदी जी तो आ गए कौन सा आरक्षण खत्म हो गया, कौन सा सविंधान बदल गया, हम उनसे पूछना चाहते हैं। अफवाह फैलाने के बदले काम कीजिये, मेहनत कीजिये तब जनता देखेगी। जब जनता मौका देती है काम करने तो बिहार को लूटने का काम करते हैं। जनता को लूटने में लगे रहते हैं। जब जनता बाहर कर देती है सत्ता से तब अफवाह फैलाने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन


मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, इन लोगों का काम है सिर्फ और सिर्फ अफवाह फैलाने का है। इनको लग रहा है कहीं कोई सीट मिलने वाला नहीं है, जमीन मेरा खिसक गया है। पास केवल बयानबाजी बच गया है। वैसे चुनाव में पूरी तरह स्पष्ट है प्रधानमंत्री जिस तरह से पूरे देश में काम कर रहे हैं। पूरे देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हर हाल में झारखंड हम लोग जीतने जा रहे हैं। झारखंड में बड़ी जीत होगी और महाराष्ट्रा में भी हम लोग बड़ी जीत से जीतने वाले हैं। बिहार में भी जो चारो सीटों पर उपचुनाव हुआ है, वो भी हर हाल में हम लोग जीतने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें