फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

Sat, 07 Dec 2024 09:53 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Murder Case : शादी के बाद से ही महिला लगातार अपने मायके में रह रही थी। पति ने कई बार ससुराल ले जाने की कोशिश की, लेकिनं महिला तैयार नहीं हुई। अब युवक की उसके ससुराल में लाश मिली है।
विज्ञापन
घटना के बाद शोक संतप्त मृतक के परिजनमृतक युवक की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Supaul : सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज पंचायत के वार्ड 16 में ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक आत्महत्या करने की बात कह रहा है। साथ ही अपनी मौत के बाद पुलिस द्वारा उसके परिजनों को परेशान नहीं करने की भी बात कह रहा है। हालांकि, इसके इतर मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार की देर रात की रात की बताई जा रही है। मृतक  की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के ढोली पंचायत अंतर्गत बलथरवा वार्ड 12 निवासी लत्तर सरदार के पुत्र शैलेंद्र सरदार (22) के रूप में की गई है। इधर, सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार पांडेय ने शनिवार को ससुराल से मृतक युवक का शव बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पत्नी की विदाई कर ले जाने के लिए सास ने किया था फोन
इधर, मृतक के चचेरे भाई सह वार्ड सदस्य मुखदेव सरदार ने बताया कि युवक की ससुराल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। शैलेंद्र की शादी बीते करीब दो वर्ष पूर्व मोहम्मदगंज निवासी गोनर सरदार के पुत्री करीना से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतक की पत्नी अधिकांश समय अपने मायके में ही रहा करती थी। वह शादी के बाद बमुश्किल तीन महीने ही ससुराल में रही। बीते करीब 1 वर्ष से वह अपने मायके में ही थी। दोनों को कोई संतान भी नहीं था। करीना ने अपने हाथ में दूसरे लड़के के नाम का टैटू भी बना रखा है। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। परिजनों ने मृतक युवक की पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। वही बताया कि शुक्रवार को शैलेंद्र को सास ने फोन कर अपनी पत्नी की विदाई कर ले जाने को कहा। जिसके बाद शैलेंद्र शुक्रवार की शाम अपने ससुराल पहुंचा। वहां उसके मारपीट की जा रही थी। जिसे सुनकर एक ग्रामीण ने परिजनों को मारपीट की जानकारी दी। जिसके बाद सुबह में उसके ससुराल पहुंचे। जहां उसका शव बरामद हुआ। सुबह में जब ग्रामीणों की सूचना के अनुसार नहर किनारे पहुंचे तो वहां मारपीट एवं संघर्ष के निशान मिले।

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी स्थानीय पुलिस
इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर घटना की जांच में जुटी है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें