फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जब अचानक बज उठा बैंक का अलार्म, ऑपरेशन मैनेजर सहित पुलिस मौके पर पहुंची, फिर जो हुआ...

Thu, 05 Dec 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

अचानक बैंक का अलार्म बज उठा। सूचना मिलने पर ऑपरेशन मैनेजर सहित पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिला मुख्यालय के कहरा ब्लॉक रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के शाखा में अलार्म बजने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और टीओपी टू की पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से बैंक कर्मी से संपर्क साधा। उसके बाद बैंक के ऑपरेशन मैनेजर अभिमन्यु कुमार और मो. मेराज मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बैंक शाखा को खोल कर जांच की गई।

विज्ञापन


बैंक शाखा के अंदर सब कुछ सामान्य था, जिसके बाद पुलिस राहत की सांस ली। जांच के दौरान अलार्म में फॉल्ट की बात सामने आई है। बैंक के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि दिन में भी फॉल्ट हुई थी, जिसकी शिकायत की गई है। जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा। इधर, पुलिस कर्मियों ने बताया कि बैंक शाखा के बाहर किसी भी कर्मी का मोबाइल नंबर भी नहीं था, जिसके कारण कुछ देर संपर्क साधने में काफी परेशानी हुई।

पुलिस कर्मियों ने बैंक कर्मी से एटीएम और बैंक शाखा के बाहर संपर्क नंबर देने का निर्देश दिया। वहीं, अलार्म सिस्टम को दुरुस्त करने की भी बात कही। ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि पहले बैंक और एटीएम में रात में भी गार्ड रहता था। लेकिन बैंक के उच्चाधिकारी के निर्देश पर उसे हटा लिया गया है। मालूम हो कि बैंक शाखा के नीचे गैस एजेंसी का कार्यालय भी है। लोगों के बीच कई तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि बैंक शाखा का अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें