फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अमात जाति के सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री; कहा- पीएम और सीएम को करें सहयोग

Mon, 23 Jun 2025 08:37 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar : अमात जाति का इतिहास कई कालखंड से है, जिसे कई राजा महाराजाओं के दरबार में रत्न का उपाधि मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, जिसमें अमात जाति के भी लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का स्वागत करते कार्यक्रम के आयोजक।कार्यक्रम में मौजूद अमात जाती के ल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित मिथिला उत्सव भवन में सोमवार को अमात जाति सम्मेलन सह स्व छियान्तर राय उर्फ महाशय जी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व विधायक अमला सरदार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने भाग लिया। इस मौके पर जिले भर से हजारों की संख्या में अमात जाति के लोगों ने भाग लिया। भीषण गर्मी में सुबह 10 बजे से दोपहर के 4 बजे तक लोग मुख्य वक्ता सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के भाषण को सुनने के लिए डटे रहे। इस दौरान अमात जाति के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गौरवशाली इतिहास के बावजूद आजादी के 76 साल बाद भी अमात जाति के लोगों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इस दौरान समाज के उत्थान के लिए जातीय एकजुटता पर बल दिया गया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीमा कुशवाहा, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, ममता झा, मनोज सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, बैद्यनाथ भगत, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, विपिन साह, आलोक, जितेंद्र राय, मनोज राय अरविंद राय सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के इस तोहफे से गदगद हुए राघोपुरवासी, कहा- अब दुख के दिन दूर हुए

समर्पण से जुड़े रहिए, भावनाओं का रखेंगे ख्याल
इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज छियान्तर राय उर्फ महाशय जी के सम्मान समारोह के मौके पर हमलोग इस मंच पर उपस्थित हुए। वह मूल रूप से सुपौल के ही निवासी थे। उन्होंने आजादी के पूर्व आईसीएस उतीर्ण करने के बाबजूद सरकारी नौकरी छोड़ समाज सेवा से जुड़कर कई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का काम किया। वह सामाजिक और जातीय भेदभाव के विरुद्ध रहे। कहा कि रामकुमार राय ने जो संघर्ष किया, उस आधार पर पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है। अमात जाति को भी भाजपा ने विभिन्न अवसरों पर सम्मान दिया है। कई बार राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए टिकट भी दिए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि जिस तरह अमात जाति का समर्थन भाजपा को मिलता रहा है, जल्द ही प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रयास जारी है। जाति का समर्थन जरूरी है, लेकिन गठबंधन भी जरूरी है। इसी वजह से कई बार राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में परेशानी आई है। उन्होंने कहा कि अमात जाति का इतिहास कई कालखंड से है, जिसे कई राजा महाराजाओं के दरबार में रत्न का उपाधि मिली है। कहा कि आगे हमलोग छियान्तर राय जी को नमन करते हुए मोदी जी और नीतीश जी को सहयोग करते रहने का संकल्प लें। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, जिसमें अमात जाति के भी लोग शामिल हैं। कहा कि अगर आप समर्पण के साथ जुड़े हैं तो पार्टी आपकी भावनाओं का भी पूरा ख्याल रख रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: भागलपुर, बेगूसराय समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, पटना में उमस से लोग परेशान
विज्ञापन



भाजपा में भावनाओं की कद्र, सबका साथ और विश्वास जरूरी
मौके पर सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर काम करती है। उसी के आधार पर भाजपा ने रामकुमार राय को दो बार जिलाध्यक्ष बनाया। भाजपा एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करता रहेगा, उसे जरूर जगह दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य और देश में अमात जाति का साथ भाजपा को मिला है, इसलिए अमात जाति को सम्मान मिलना तय है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के भावना की कद्र करती है और आपकी भावनाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार हमेशा तरक्की करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने बीते दिनों बिहार को 10 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री से बात कर वृद्ध, विधवा और दिव्यांग के पेंशन को 400 से बढ़ा कर 1100 कर दिया।
विज्ञापन



पूरे देश में अमात जाति का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं
इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय अपने संबोधन के दौरान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आज देश भर में अमात जाति का एक भी प्रतिनिधित्व करने वाला नहीं है। हर जाति वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। इसमें वैसी जातियां भी शामिल हैं, जिनकी आबादी हमसे कम है, लेकिन अमात आज तक उपेक्षित हैं । उन्होंने कहा कि बीते दिनों जातीय सर्वे में अमात जाति की जनसंख्या काफी कम बताई गई है। अब जबकि केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने वाली है तो वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि अमात जाति के लोगों को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। उन्होंने बिहार के कई विधानसभा में अमात जाति के संख्या को भी गिनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें