फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिजली अधिकारी बन व्यापारी के खाते से उड़ाए 67 हजार, लिंक पर क्लिक करते ही हुआ खेल

Fri, 06 Feb 2026 05:16 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: सहरसा में साइबर ठगों ने किराना व्यापारी अजय कुमार को बिजली विभाग का अधिकारी बनकर फोन कर फंसाया। ठग ने लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने पर खाते से 67,000 रुपये कट गए।  
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी, साइबर थाना में शिकायत उपरांत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले में साइबर ठगों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां ठगों ने एक किराना थोक व्यापारी को बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर 67 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पीड़ित की पहचान गांधी पथ निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है, जिनकी रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर किराना होलसेल की दुकान है। अजय ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया और डराते हुए कहा, आपका बिजली बिल अपडेट नहीं है, कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा। कनेक्शन चालू रखने के लिए ठग ने तुरंत 100 रुपये का रिचार्ज करने का झांसा दिया।

एक क्लिक और खाता साफ
बातों में फंसाने के बाद ठग ने व्यापारी के मोबाइल पर एक मैसेज लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा। हड़बड़ाहट में अजय ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके चंद मिनटों बाद ही मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया कि खाते से 67,000 रुपये डेबिट हो गए हैं। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत अपना खाता लॉक करवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एसएसबी जवान के बेटे को बीच सड़क पर गोली मारी; दोस्त के जन्मदिन में जाते समय हमला
विज्ञापन


पुलिस ने दी 1930 पर कॉल करने की सलाह
घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने साइबर डीएसपी से मिलकर गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर डीएसपी ने बताया कि ऐसी घटनाओं में सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि ट्रांजेक्शन को समय रहते फ्रीज कराया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें