फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सुपौल में शौचालय टैंक बना मौत का जाल, दम घुटने से दो मजदूरों की मौत; गांव में कोहराम

Fri, 12 Sep 2025 09:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar News: सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया और प्रतापगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अहमदुल्लाह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार शाम शौचालय के निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 10 निवासी दीपक कुमार उर्फ दशरथ (25 वर्ष) और वार्ड 11 निवासी रवि मंडल (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले टैंक की ढलाई पूरी हुई थी। शुक्रवार को दोनों मजदूर शाम करीब 5 बजे टैंक का सेटरिंग खोलने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रवि टैंक के अंदर उतरा, जहां दम घुटने से वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दीपक भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी वहीं गिर पड़ा। साथ आए ठेला चालक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुटे।

विज्ञापन


पढ़ें: सुपौल से पहली नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया और प्रतापगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अहमदुल्लाह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें