फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा के चार खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित, नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Tue, 27 Jan 2026 03:40 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों को बिहार टीम में जगह मिली है, जो अब महाराष्ट्र में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सहरसा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता (नेटबॉल) के लिए बिहार टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं, जो अब महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिले के लिए गौरव की बात यह है कि अंडर-17 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय मोहनपुर, सिमरी बख्तियारपुर की छात्रा बिंदु कुमारी और स्मृति कुमारी का चयन हुआ है। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में कोमल कुमारी और अंडर-14 बालक वर्ग में पदमपुर निवासी आयुष कुमार को टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी 28 से 31 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षकों का अहम योगदान रहा है। मध्य विद्यालय मोहनपुर, सिमरी बख्तियारपुर के शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता और मध्य विद्यालय झपड़ाटोला के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा ने इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Republic Day: बिहार के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

नेटबॉल संघ के जिला संयोजक सह मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जायसवाल चौधरी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता के निरंतर प्रयासों और संरक्षक प्रमोद कुमार झा के मार्गदर्शन में सहरसा में नेटबॉल खेल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसका परिणाम है कि हर वर्ष यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं।

सहरसा जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की सही पहचान और उचित मार्गदर्शन से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुखिया संजीव कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों को समय-समय पर सम्मानित करने की घोषणा की। इस उपलब्धि में संघ अध्यक्ष आनंद कुमार झा और कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के चयन पर नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव संतोष कुमार, कोच कुश कुमार त्रिपाठी, कटिहार नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव आनंद कुमार, बिहार टीम मैनेजर राघव सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित जिले के कई शिक्षाविदों और खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।
 

चयनित खिलाड़ी


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें