फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा में रेलवे ओवरब्रिज का काम तेज, डीएम ने औचक निरीक्षण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Tue, 06 Jan 2026 10:04 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार से अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आरओबी निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा। शहर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य रॉकेट की रफ्तार से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट अपने निर्धारित समय से लगभग एक साल पहले पूरा हो सकता है। यह जानकारी खुद जिलाधिकारी (डीएम) दीपेश कुमार ने दी। डीएम सोमवार रात अचानक दल-बल के साथ निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

आधी रात सड़कों पर उतरे अधिकारी
डीएम दीपेश कुमार ने सोमवार रात पूरब बाजार और बंगाली बाजार स्थित डीबी रोड पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीडीसी संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, सदर एसडीएम और डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने इंजीनियरों और ठेकेदारों को काम की गुणवत्ता को लेकर निर्देश दिए और आवश्यक सुधार के लिए हिदायत दी।

निर्धारित समय से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट
डीएम ने बताया कि आरओबी का काम शेड्यूल से काफी आगे चल रहा है। उन्होंने निर्माण की नई समयसीमा साझा की। इसके अनुसार, फाउंडेशन का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा होगा, जबकि पाया जून 2026 तक तैयार हो जाएगा। ब्रिज की छत की ढलाई दिसंबर 2026 तक पूरी होगी और रिटेनिंग वॉल मार्च 2027 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने कहा कि 30 महीने का यह प्रोजेक्ट जिस रफ्तार से चल रहा है, उम्मीद है कि इसे एक साल पहले ही जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: समग्र शिक्षा राशि के उपयोग में लापरवाही, 192 विद्यालयों से जवाब-तलब; क्यों बनी यह स्थिति?

अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार से
आरओबी निर्माण के चलते महावीर चौक से दहलान चौक तक स्टेशन जाने वाले रास्तों पर यातायात पर दबाव बढ़ सकता है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि सब्जी मंडी और वैकल्पिक रास्तों पर विक्रेताओं ने अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि मंगलवार से सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा और वैकल्पिक मार्गों को पूरी तरह खाली कराया जाएगा, ताकि निर्माण के दौरान यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

विज्ञापन

 

आरओबी निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें