फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो बच्चे घायल, SH-91 पर हुआ हादसा

Thu, 20 Feb 2025 10:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Accident News : मधेपुरा में गुरुवार की शाम पचगछिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चों के साथ मुरलीगंज से बिहारीगंज की ओर जा रही थी। मृतका विषहरिया निवासी अरुणा कुमारी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद मौजूद लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 पर गुरुवार की शाम पचगछिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने पति और बच्चों के साथ मुरलीगंज से बिहारीगंज की ओर जा रही थी।

मृतका की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर विषहरिया निवासी अरुणा कुमारी (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार संजीव कुमार अपनी पत्नी अरुणा और दो बच्चों के साथ बाइक पर जा रहे थे। जब वे पचगछिया के समीप पहुंचे, तभी दो ट्रकों ने ओवरटेक किया, जिससे संजीव कुमार का बाइक असंतुलित हो गया। बाइक के पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे अरुणा कुमारी गिर पड़ी और ट्रक का पिछला चक्का उनके सिर पर चढ़ते हुए निकल गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक चला रहे संजीव कुमार को हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों बच्चे भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचित किया। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के परिवार के सदस्य सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। इस हादसे से परिवार के लोग गहरे शोक में डूब गए हैं और हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें