फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जाति व्यवस्था पर राजद विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मौज के लिए पंडितों ने बनाई वर्ण व्यवस्था

Fri, 26 Sep 2025 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में छात्र राजद की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बाेलते हुए प्रो. चंद्रशेखर ने जाति व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। पढ़िए पंडितों के लिए क्या कहा.... 
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में छात्र राष्ट्रीय जनता दल की ओर से छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य वक्ता एवं राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश को महान बनाने का रास्ता मुहब्बत से होकर जाता है, नफरत से नहीं। समाज में नफरत फैलाने वाले लोग देश के दुश्मन हैं। जहां शांति, अमन और प्रेम की सोच होगी, वहीं देश तरक्की करेगा और महान बनेगा। मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जातियां भगवान ने नहीं, बल्कि पंडितों ने बनाई हैं। 

विज्ञापन


छात्र-नौजवान देश का भविष्य  
उन्होंने कहा कि हम कहते हैं कि पुरखों ने जातियां बनाई हैं, लेकिन मोहन भागवत ने ज्यादा सच कह दिया कि पंडितों ने जातियां बनाई है। उन्होंने कहा कि अगर पंडित नहीं आते तो जातियां नहीं बनती। पंडितों ने वर्ण व्यवस्था इसलिए बनाया कि उनका मौज रहे और सब उनका सेवा करें। उन्होंने छात्रों को समाज का भविष्य बताते हुए कहा कि उनमें नेतृत्व, नवाचार और समाज को सशक्त बनाने की अपार क्षमता होती है। शिक्षा और समाज सेवा से देश को रौशन करना छात्रों का कर्तव्य है। 

पढ़ें; नालंदा में ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत, परिवार का आरोप- चिकित्सा लापरवाही से गई जान
विज्ञापन


वर्तमान सरकार की नीतियों से तंग हो चुके हैं लोग 
मुख्य अतिथि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि छात्र संवाद में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि युवा वर्तमान सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रम को तीन से बढ़ाकर चार साल करना दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है, ताकि आर्थिक दबाव के कारण वे बीच में ही पढ़ाई छोड़ दें।
विज्ञापन


विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि शिक्षा पूरी करने के साथ-साथ समाज की भलाई में छात्रों का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र राजद जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद उर्फ निखिल यादव ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव संजीव कुमार ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, अमरेंद्र कुमार, युवा जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रागिनी रानी, ज्योत्सना कुमारी समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें