फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार के इस जिले में तीन लूट कांडों का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार; जानें क्या बोले डीआईजी

Tue, 06 May 2025 08:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar : कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार ने अप्रैल महीने में जिले में हुए तीन अलग-अलग लूट कांडों का खुलासा किया है। इन मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते डीआईजी मनोज कुमार व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते अप्रैल माह में सुपौल जिले में हुई तीन बड़ी लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। इन मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने मंगलवार को सुपौल एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार हुई लूट की घटनाओं से लोग डरे हुए थे। पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन एसपी शैशव यादव के नेतृत्व में सभी मामलों की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन



पहली घटना 20 अप्रैल को लौकहा थाना क्षेत्र के गंगापट्टी में हुई, जहां गैस गोदाम के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों से मोबाइल, रुपये और बाइक लूट लिए। विरोध करने पर गंगापट्टी वार्ड 12 निवासी मो. जहांगीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में लौकहा थाना में कांड संख्या 38/2025 दर्ज किया गया। एसपी ने सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की। घटनास्थल से मिले साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। सबसे पहले बारा वार्ड 12 निवासी रमेश कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि घटना में कर्पूरी सादा और नवीन कुमार भी शामिल थे। रमेश के बयान पर कर्पूरी सादा को भी गिरफ्तार किया गया। उन दोनों ने भी अपराध में शामिल होने की बात स्वीकारी। फिर दोनों के बयान पर मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रंगपट्टी मंगलवारा वार्ड 4 निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद हुआ। नवीन ने बताया कि लूटी गई बाइक वह अपने ससुराल सखुआ ले गया था। अगले दिन रमेश ने कहा कि पुलिस सक्रिय है, बाइक फेंक दो। इसके बाद उसने बाइक परसा हटिया के पास छोड़ दी। तीनों का हुलिया घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बताए हुलिए से मेल खाता है। तीनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बरामद सामान में पैशन प्रो बाइक, मोबाइल और देसी कट्टा शामिल है।

डीआईजी ने बताया कि दूसरी घटना 21 अप्रैल की रात करीब 9 बजे हुई। जहां किसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगियावान से लालगंज अपने घर जा रहे हरिनंदन साह से श्रीपुर पुलिया के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलते ही किसनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जांच के बाद किसनपुर थाना में कांड संख्या 76/2025 दर्ज किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामविशनपुर वार्ड नंबर 01, थाना राघोपुर निवासी संतोष दास को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


तीसरी घटना 23 अप्रैल की रात 8:30 बजे राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे वार्ड नंबर 7 स्थित गांधी चौक के पास हुई। डीआईजी ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार दिखाकर चरणे वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज कुमार से पर्स, मोबाइल और 8 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही राजेश्वरी थानाध्यक्ष ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। 24 अप्रैल को राजेश्वरी थाना में कांड संख्या 59/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी शैशव यादव ने त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ विपीन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई। वैज्ञानिक जांच और गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों की पहचान की गई। गिरफ्तार अपराधियों में मंजय कुमार और रतीश कुमार, दोनों ही हीरापट्टी वार्ड 8, थाना जदिया, जिला सुपौल के निवासी हैं। वही तीसरा आरोपी शुभंकर कुमार यादव, तीनकोनवा नवलगंज मानपुर वार्ड नंबर 1, थाना भरगामा, जिला अररिया का निवासी है। चौथा आरोपी अरविंद कुमार, लक्ष्मीपुर भगवती वार्ड नंबर 1, थाना श्रीनगर, जिला मधेपुरा का निवासी है।

पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते डीआईजी मनोज कुमार व अन्य।

 

पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते डीआईजी मनोज कुमार व अन्य।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें