फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नाबालिग का यौन शोषण करने वाले महंत को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना; जानिए पूरा मामला

Mon, 11 Aug 2025 06:47 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News : महंत पहली बार 2012 में पीड़िता के गांव आया और जान-पहचान के बाद हर 1-2 महीने में बसनबाड़ा कबीर मठ आने लगा। इसी दौरान शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। लंबी लड़ाई के बाद अब उसे सजा मिली।
विज्ञापन
मधेपुरा कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा कोर्ट ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में दिव्य कबीर संस्थान, साहेबगंज इटहरी के महंत सुकृत सुमन उर्फ सुबोध साह को उम्रकैद और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे-6 अमित कुमार पांडेय की अदालत ने सोमवार को सुनाया।

विज्ञापन


सत्संग के बहाने आता था महंत
आलमनगर थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय पीड़िता ने जुलाई 2014 में महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि महंत पहली बार 2012 में पीड़िता के गांव आया और जान-पहचान के बाद हर 1-2 महीने में बसनबाड़ा कबीर मठ आने लगा। इसी दौरान शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि महंत उसके घर आने के साथ-साथ मोबाइल पर भी बात कर बहलाता-फुसलाता रहा। गर्भवती होने पर जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो महंत ने संपर्क तोड़ लिया और घर आना बंद कर दिया।

सात गवाहों ने दी गवाही :
जब वह मुरलीगंज स्थित संस्थान में उसे खोजने गई, तो वह वहां से फरार हो गया। स्पेशल पीपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 7 गवाहों का बयान दर्ज कराया। सभी सबूतों और दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने महंत को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

मधेपुरा कोर्ट में अपराधी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें