फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात को पत्नी खिलाकर गई थी खाना, सुबह गोदाम में फंदे से झूलता मिला पति का शव; मौत से उठे कई गंभीर सवाल

Sun, 21 Jun 2026 01:42 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के मुरलीगंज में एक दुकानदार का शव गोदाम के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सिनेमा हॉल चौक के समीप रविवार सुबह एक दुकानदार का शव उसके गोदाम के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान के पास ही था गोदाम
मृतक की पहचान रमेश मालाकार (45) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के सरस्वती वार्ड संख्या-3 के निवासी थे। पिछले डेढ़ वर्ष से वह अपने परिवार के साथ मुरलीगंज में रहकर दुकान और ठेला व्यवसाय का संचालन कर रहे थे। दुकान के पास ही उनका एक गोदाम था, जहां सामान तैयार करने और रखने का कार्य किया जाता था।

सुबह बेटे ने देखा तो उड़ गए होश
मृतक की पत्नी विभा देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने बड़े बेटे के साथ गोदाम पहुंची थीं और पति को खाना खिलाने के बाद घर लौट गईं। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रविवार तड़के करीब तीन बजे छोटे बेटे की नींद खुली तो वह दुकान की ओर गया। उसने कई बार पिता को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया गया। जब गोदाम का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। रमेश मालाकार का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलने पर मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पत्नी ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि रमेश मालाकार का कई लोगों के साथ लेन-देन था और कुछ लोगों पर रुपये बकाया थे। पैसे के लेन-देन को लेकर लोग अक्सर दुकान पर आते-जाते थे। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें-  NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी थी चोरी
परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी दुकान से करीब 35 हजार रुपये मूल्य के बर्तनों की चोरी हुई थी। उस घटना के बाद से परिवार पहले ही मानसिक तनाव में था। अब इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें