फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डीडीसी पर क्लर्क का कॉलर पकड़ गाली-गलौज करने का आरोप, विरोध में कलेक्ट्रेट के कर्मियों ने कामकाज किया ठप

Tue, 15 Apr 2025 05:22 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने डीडीसी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं कर्मियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन
मधेपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर बैठे कर्मी। फोटो - अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा समाहरणालय के एक उच्चवर्गीय लिपिक ने डीडीसी अवधेश कुमार आनंद पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय का काम बंद कर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीड़ित कर्मचारी सह जिला नाजिर मनोज कुमार पंडित ने कहा कि सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान डीडीसी ने उनके साथ बिना कारण दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप
उन्होंने कहा कि डीडीसी ने सार्वजनिक रूप से उनकी कॉलर पकड़कर गाली-गलौज और डांट-फटकार की। घटना की पुष्टि समाहरणालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हो सकती है। उन्होंने इस कृत्य को सरकारी सेवा नियमों के विरुद्ध बताया और कहा कि इस व्यवहार से उनकी मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिससे कार्यालय कार्य निष्पादन कठिन हो गया है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

प्रखंडों में भी कर्मियों ने दिया धरना 
दूसरी तरह समाहरणालय सहित जिले के कई प्रखंडों में भी अराजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों को काम छोड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि बिना किसी गलती के एक कर्मचारी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार निंदनीय है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ही कार्यालय की रीढ़ होते हैं और उनके साथ अन्याय होने पर पूरा तंत्र प्रभावित होता है। डीडीसी अवधेश कुमार आनंद से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललन सिंह बोले- महागठबंधन में कलह चरम पर है, एनडीए एक लक्ष्य के साथ बढ़ रहा आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें