फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेपाल में भारी बारिश के बाद अचानक उफनाई कोसी; 1.94 लाख क्यूसेक पहुंचा बराज का डिस्चार्ज

Thu, 24 Jul 2025 05:00 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar: बुधवार की रात 8 बजे बराज से 01 लाख 94 हजार 635 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ। हालांकि रात 10 बजे डिस्चार्ज में फिर गिरावट देखी गई। डिस्चार्ज 01 लाख 86 हजार 930 क्यूसेक रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
भीमनगर बराज से डिस्चार्ज बढ़ने के बाद उफनाई कोसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश से बुधवार को कोसी नदी अचानक उफना गई। बुधवार की सुबह से ही कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी गई। वही रात 08 बजे नेपाल प्रभाग स्थित भीमनगर बराज से इस साल का सर्वाधिक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक तब बराज से 01 लाख 94 हजार 635 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि नदी की मुख्य धारा 01 लाख 82 हजार 135 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बराज के 56 में से 26 फाटक खोल दिए गए। इसके बाद रात 10 बजे घटते क्रम में बराज से 01 लाख 96 हजार 930 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी की मुख्य धारा में 01 लाख 74 हजार 730 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले बुधवार शाम 04 बजे कोसी नदी का डिस्चार्ज 1,52,865 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के बाद प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी सतर्क हैं। रात 08 बजे के बाद नदी के डिस्चार्ज में कमी देखी जा रही है। हालांकि अगर डिस्चार्ज 02 लाख क्यूसेक को पार करता है तो अविलंब राहत बचाव के कार्य में भी तेजी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली

14 घंटे में डेढ़ गुणा से अधिक बढ़ा कोसी का डिस्चार्ज
बुधवार सुबह 6 बजे कोसी बराज पर 1,23,515 क्यूसेक पानी दर्ज हुआ। जल अधिग्रहण क्षेत्र बराहक्षेत्र में 86 हजार 250 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज किया गया। 10 बजे यह बढ़कर 1,23,735 क्यूसेक हो गया। दोपहर 2 बजे कोसी का जलस्तर 1,32,505 क्यूसेक पहुंचा। शाम 4 बजे यह बढ़कर 1,52,865 क्यूसेक हो गया। बराह क्षेत्र में भी कोसी का जलस्तर बढ़कर 1,19,250 क्यूसेक दर्ज किया गया। पूर्वी कोसी मुख्य नहर में 6,500 क्यूसेक और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में 6,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
यह खबर भी पढ़ें-Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोग जिंदा जले
विज्ञापन
विज्ञापन


सहरसा के महिषी में 60 मीटर के इलाके में कटाव
जल संसाधन विभाग के खैरियत रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी कोसी तटबंध के 84 से 105 किलोमीटर तक का हिस्सा सुरक्षित है। सभी स्पर और कारू बाबा मंदिर भी सुरक्षित हैं। सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के कोठिया गांव में करीब 60 मीटर में कटाव देखा गया है। वहां उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ से निपटने का कार्य जारी है। जलस्तर बढ़ने से तटबंधों के अंदर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम तटबंधों की सुरक्षा में जुटी है। मुख्य अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य है। नेपाल में अचानक बारिश से जलस्तर बढ़ा था, लेकिन अब इसमें कमी आने लगी है। सभी तटबंध और स्पर पूरी तरह सुरक्षित हैं। क्षेत्रीय अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें