फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanhaiya Kumar : यात्रा के दौरान ये क्या बोल गए कन्हैया कुमार; गंगा को गंगाजल से धोया जाएगा?

Fri, 28 Mar 2025 09:07 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar : पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार  ने कहा कि मैं गंगा किनारे से आता हूं। रोज गंगा में स्नान करता हूं। अब क्या गंगा को गंगाजल से धोया जाएगा?
विज्ञापन
Supaul सुपौल में पदयात्रा करते कन्हैया कुमार, साथ में अन्य कांग्रेस नेता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा शुक्रवार को सुपौल पहुंची। यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज सहित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि, शुरुआत में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की गैरमौजूदगी से राजनीतिक चर्चा गर्म रही। लेकिन बाद में शाम करीब 4 बज वह भी यात्रा में शामिल हुए और जनता को संबोधित किया। कन्हैया विलियम्स मैदान से गौरवगढ़ चौक तक यात्रा का हिस्सा बने। इस दौरान मीडिया से मुखातिब कन्हैया कुमार ने देरी से पहुंचने के सवाल पर कहा कि बिहार के युवा नौकरी का, किसान अपनी फसल में सिंचाई का और महिलाएं सम्मान व सुरक्षा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहार के नौजवानों और छात्रों की आवाज है, जो राज्य में बदलाव और न्याय की मांग को लेकर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िए -Bihar: कोसी-मेची प्रोजेक्ट को आखिर कितनी बार स्वीकृति? जमीन पर काम नहीं, बिहार चुनाव से पहले फिर वही खबर आई
 

मंदिर धोने वालों को भी मिले रोजगार, परिवार समृद्ध हो
सहरसा के बनगांव में मंदिर से निकलने के बाद गंगाजल से सफाई की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्हैया कुमार ने पहले अनभिज्ञता जताई। फिर कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग मंदिर को गंगाजल से धो रहे हैं, उन्हें भी रोजगार मिलना चाहिए ताकि उनके परिवारों को पलायन न करना पड़े। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आने चाहिए और उनके परिवार की महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए। कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि देश में हर नागरिक को रोटी, कपड़ा, मकान और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बिहार में युवाओं के बेहतर भविष्य और पलायन रोकने के लिए ठोस नीति अपनाने की मांग की। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा की और सरकार से समाधान की मांग की।


 

मैं गंगा किनारे से आता हूं, रोज गंगा में स्नान करता हूं
इधर, सहरसा के बनगांव की घटना पर बोलते हुए कन्हैया ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं गंगा किनारे से आता हूं। रोज गंगा में स्नान करता हूं। अब क्या गंगा को गंगाजल से धोया जाएगा। ऐसा करने वालों को सद्बुद्धि मिले। सरकार ऐसे लोगों को भी रोजगार और परिवार की समृद्धि के लिए काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें