सुपौल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है। 23 अगस्त को त्रिवेणीगंज और 28 को पिपरा में कार्यक्रम निर्धारित है। त्रिवेणीगंज में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और पिपरा में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के नेतृत्व में एनडीए पदाधिकारियों की टीम सम्मेलन में शामिल होंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम भी जल्द निर्धारित होंगे। यह जानकारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष कुमार यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एनडीए के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि बिहार एसआईआर को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए एनडीए कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं। इसके अलावा लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सीएम नीतीश कुमार क्यों आए मदरसा शिक्षकों के सामने? ज्ञापन सौंपने के लिए मंच के पास पहुंचे
जनता को धोखा देकर गांधी मैदान में जुटाई गई थी भीड़
पिपरा से जदयू विधायक रामविलास कामत ने केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार और सुपौल के विकास के लिए काम कर रही है। लेकिन, विपक्ष के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। यही कारण है कि भ्रम और भ्रांति की राजनीति की जा रही है। उन्होंने बिना नाम लिए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को फ्रॉड बताया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सुपौल के गांधी मैदान में रैली के दौरान वह लोगों को नवंबर में बैंक खाते में 25 हजार रुपए भुगतान का वादा कर रहे थे। कंप्यूटर सेट लगा कर लोगों का उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर, नवंबर से 2500 रुपए महीने की दर से भुगतान की बात कही जा रही थी। वास्तव में यह गरीब जनता के साथ धोखा है और धोखा देकर ही गांधी मैदान में भीड़ जुटाई गई। इनके कुछ लोग गांव-गांव घूम कर भी यही काम कर रहे हैं। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष गौतम शेखर, हरेकांत झा, जगदीश प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : साधु यादव लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, अपने भांजों पर भी खूब कहा; कहा- बदल सकती है राजनीति की तस्वीर
वोटर अधिकार यात्रा पर बोला हमला, राहुल गांधी के लिए कही यह बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक रामविलास कामत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के सासाराम से इन दिनों एक यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा पर वह नेता निकला है, जिसको केवल चुनावी मौसम में बिहार की याद आती है। पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान भी यात्रा पर निकले थे। केवल भ्रम फैलाने के लिए ये लोग चुनावी मौसम में यात्रा करते हैं, बाकी समय जनता की सुधी लेने के लिए भी इनके पास समय नहीं है। एसआईआर के नाम पर लोगों में दुष्प्रचार कर रहे हैं। ये परजीवी पक्षी हैं, केवल चुनावी मौसम में नजर आते हैं। मौसम खत्म होते ही वापस लौट जाते हैं। ये बरसाती मेंढ़क की तरह हैं, जो केवल टर्र-टर्र करते रहते हैं। इनकी बुनियाद झूठी है, मजबूत मकान का निर्माण नहीं कर सकते हैं। कहते हैं कि एसआईआर में लोगों का नाम काटा जा रहा है। लेकिन चुनाव आयोग जब शपथ पत्र मांगती है, तो चुप्पी साध लेते हैं। इनको जब कुछ नहीं मिला तो इनके एक नेता ने कहा कि मेरा नाम ही मतदाता सूची से हटा दिया गया। लेकिन जब चुनाव आयोग ने सच्चाई सामने रखी तो माफी मांगने के बजाय नेता ने चुप्पी साध ली।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : भाई-बहन की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया अटल पथ जाम, पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई
जदयू कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
इधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर के लोहिया नगर चौक पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों को उपाधी देने की परंपरा रही है। पिछड़ों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले नेता कर्पुरी ठाकुर के निधन के उपरांत आम लोगों ने ही उन्हें जननायक की उपाधी दी। लेकिन इन दिनों बिहार में एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद को स्वघोषित तौर पर जननायक बता दिया। यह न केवल कर्पुरी ठाकुर, बल्की पूरे बिहार का अपमान है। बिहार के इस अपमान को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।