फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल में गार्ड की दरिंदगी, नशेड़ी को चोर समझकर पीटा; पुलिस जांच में खुली पोल

Fri, 07 Nov 2025 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: ड्यूटी पर तैनात नर्स ने जब कमरे में एक अजनबी को देखा, तो उसने सुरक्षा गार्डों को बुला लिया। गार्ड ने बिना पूछताछ किए उस व्यक्ति को चोर समझ लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक नशे में धुत व्यक्ति को चोर समझकर गार्ड ने बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो चोरी का कोई सबूत नहीं मिला। इससे गार्डों की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जख्मी व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय बिजली राउत के रूप में हुई है। वह सहरसा के वार्ड नंबर 13, संजय पार्क के पास रहता है और पिछले एक साल से अपने ससुराल में ही रह रहा था। पीड़ित के ससुर राजू राउत ने बताया कि बिजली राउत गुरुवार शाम चाय पीने के लिए घर से निकला था। इस दौरान वह नशे की हालत में था और घूमते-घूमते सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड के एक कमरे में जा पहुंचा।

नर्स ने संदिग्ध समझकर दी गार्ड को सूचना

विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात नर्स ने जब कमरे में एक अजनबी को देखा, तो उसने सुरक्षा गार्डों को बुला लिया। गार्ड ने बिना पूछताछ किए उस व्यक्ति को चोर समझ लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद अस्पताल प्रशासन ने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि एक चोर को पकड़ा गया है।

पढे़ं: पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

पुलिस जांच में नहीं मिला चोरी का प्रमाण

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चा वार्ड के कमरों की बारीकी से जांच की, लेकिन चोरी या तोड़फोड़ का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने पुष्टि की कि व्यक्ति को नशे की हालत में गलतफहमी के कारण चोर समझकर पीटा गया।

इलाज जारी, पुलिस ने कहा- आवेदन मिलेगा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन

जख्मी बिजली राउत का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित अभी भी नशे की हालत में है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से इस घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन दिया जाता है, तो संबंधित गार्डों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पीड़ित के परिजनों में गहरा आक्रोश है। वे अस्पताल के गार्डों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें