फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किसान की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे मिला शव; पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप, मां ने खोला राज!

Mon, 18 Aug 2025 01:50 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया कि रविवार की रात गांव के ही अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को गाड़ी पर अपने साथ बुलाया था। इसके बाद जसवंत वापस घर नहीं लौटे और सुबह उनका शव नहर किनारे मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव में सोमवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां नहर किनारे एक किसान का गला रेतकर शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी जसवंत कुमार (45) के रूप में की गई है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Cyber Crime: साइबर ठग ने सीएम का OSD बनकर SP को किया कॉल, SHO की पोस्टिंग के नाम पर करने लगा यह हरकत; जानें
 
पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप
मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुनीता अपने दामाद के नाम पर एक बीघा जमीन लिखवाना चाहती थी। इसी को लेकर पिछले एक साल से कोर्ट में केस भी चल रहा था। मगर जसवंत जमीन देने को तैयार नहीं थे और हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन सूदभरना पर दे दी थी। इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

 
गांव के युवक के साथ निकले थे किसान
चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया कि रविवार की रात गांव के ही अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को गाड़ी पर अपने साथ बुलाया था। इसके बाद जसवंत वापस घर नहीं लौटे और सुबह उनका शव नहर किनारे मिला।

विज्ञापन

 
तीन बेटियों का सहारा छिन गया
जसवंत की तीन बेटियां हैं नेहा (15), निधि (13) और ब्यूटी (11)। इनमें सबसे बड़ी बेटी नेहा की शादी मां ने अपनी मर्जी से अमित कुमार नामक युवक से कर दी थी। मंझली और छोटी बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर पिस्तौल दिखा धमकाने वाले बदमाश को ग्रामीणों ने धुना, किया पुलिस के हवाले
 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पत्नी पुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की साजिश में शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें