फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जाली प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने वाली लड़की और प्रिंसिपल गिरफ्तार, पूर्व मंत्री की शिकायत पर एक्शन

Sun, 11 Jan 2026 09:20 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार विकास मित्र की नौकरी कर रही एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही जाली दस्ताबेज जारी करने वाले स्कूल के तत्कालीन प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल लड़की और आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाली महिला और फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले स्कूल के तत्कालीन प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव के आवेदन पर कराई गई जांच के बाद की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गोपालपुर निवासी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी रामचंद्र उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज, गोसाईं टोला, मधेपुरा के तत्कालीन प्रधानाचार्य अनंत कुमार हैं।

विज्ञापन


22 जुलाई को पूर्व मंत्री ने की थी शिकायत
पुलिस ने गुड़िया कुमारी को गम्हरिया से जबकि अनंत कुमार को जयप्रकाश नगर से गिरफ्तार किया। दरअसल, बिहार महादलित विकास मिशन के पत्र के आलोक में 2 फरवरी 2024 को प्रकाशित मेधा सूची के आधार पर गुड़िया कुमारी का नियोजन विकास मित्र के पद पर कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत रौता पंचायत में किया गया था। इसके बाद पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गुड़िया कुमारी द्वारा गलत प्रमाण-पत्र के आधार पर नियोजन कराने की शिकायत की। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गुड़िया कुमारी के मैट्रिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थान की जांच कराई गई।

अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
जांच की जिम्मेदारी गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में बीपीआरओ ने 26 सितंबर 2025 को प्रतिवेदन सौंपते हुए बताया कि जिस पते से गुड़िया कुमारी के मैट्रिक उत्तीर्ण होने का दावा किया गया है, वहां कोई भी शैक्षणिक संस्थान संचालित नहीं है। जांच के दौरान उस पते पर स्थित मकान मालिक ने बताया कि वहां कभी किसी शैक्षणिक संस्थान का संचालन नहीं हुआ है। वर्तमान में उस स्थान पर जनरल स्टोर चल रहा है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि भोला रामचंद्र उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज गोसाई टोला के प्राचार्य तथा भारतीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, मुखर्जी नगर, नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं सचिव दोषी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार
विज्ञापन


काफी दिनों से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी
फर्जी तरीके से शिक्षण संस्थान का संचालन कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। गुड़िया कुमारी का 2019 में जारी मैट्रिक का अंक पत्र और मूल प्रमाण पत्र फर्जी एवं अवैध हैं। पूरी जांच के बाद प्रभारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार के आवेदन पर 4 अक्तूबर 2025 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें