फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 30,000 घूस लेते जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Thu, 25 Sep 2025 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar News: DSP अमरेंद्र ने कहा कि निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले में तैनात अन्य भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिले में निगरानी विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी चौक पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर जिला नियोजन पदाधिकारी मुनाल कुमार चौधरी और डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पटना से आए निगरानी विभाग के अधिकारी DSP अमरेंद्र हर विद्यार्थी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि हाजीपुर निवासी एक संस्थान संचालक से जिला नियोजन पदाधिकारी ने पहले भी प्रतिमाह ₹5,000 की मांग की थी। इस कार्रवाई में जिला नियोजन पदाधिकारी ₹20,000 और ऑपरेटर राहुल कुमार ₹10,000 रिश्वत के रूप में ले रहे थे।

विज्ञापन


पढे़ं: सीएम नीतीश कुमार बिहार चुनाव से पहले पूरी ऊर्जा में; आज भागलपुर-खगड़िया में क्या-क्या किया?

DSP अमरेंद्र ने कहा कि निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले में तैनात अन्य भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिले में निगरानी विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें