फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भ्रामक प्रतिवेदन पर कमिश्नर ने DM से मांगा स्पष्टीकरण, कर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा है मामला

Thu, 25 Sep 2025 02:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar News: कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने 24 सितंबर को डीएम को पत्र भेजकर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। यह मामला ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा हुआ है। जानिए सबकुछ
विज्ञापन
भ्रामक प्रतिवेदन पर कमिश्नर ने DM से मांगा स्पष्टीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसी प्रमंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने मधेपुरा जिला पदाधिकारी को भ्रामक प्रतिवेदन देने के मामले में चेतावनी देते हुए तीन दिनों के अंदर विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


आयुक्त ने अपने पत्रांक-1922 दिनांक 12 अप्रैल 2025 के संदर्भ में कहा कि पूर्व में निर्देश दिया गया था कि विगत तीन वर्षों में जून माह से अलग किसी भी समय किए किए स्थानांतरण, पदस्थापन अथवा प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेशों की प्रति तालिका सहित उपलब्ध कराई जाए। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी जिला पदाधिकारी की ओर से प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया।

आयुक्त ने कहा कि जिला स्थापना उप समाहर्ता द्वारा भेजा गया प्रतिवेदन वर्ष 2022-24 से संबंधित है, जो वर्तमान पदस्थापन अवधि से पूर्व का है। इसे प्रथमदृष्ट्या भ्रामक बताते हुए आयुक्त ने कहा कि यह आचरण अनुशासनहीनता एवं संदेहास्पद कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी कि जिला पदाधिकारी स्तर से मनमाने ढंग से जून माह से अलग कर्मियों का स्थानांतरण, पदस्थापन, प्रतिनियुक्ति की जा रही है, जो सरकारी प्रावधानों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


पढे़ं: सीतामढ़ी में अपराधियों का आतंक, बंधन बैंक कर्मचारी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस ने छापेमारी तेज की
विज्ञापन


आयुक्त ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि डीएम अपने पदस्थापन काल में जून माह से भिन्न किए गए सभी स्थानांतरण, पदस्थापन, प्रतिनियुक्ति की पूरी विवरणी तीन दिनों के अंदर आदेशों की प्रति सहित उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि यदि ऐसे आदेश दिए गए हैं तो अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदन क्यों नहीं लिया गया। इस मामले की समीक्षा 27 सितंबर 2025 को प्रमंडलीय आयुक्त स्वयं करेंगे। समीक्षा बैठक में जिला स्थापना उप समाहर्ता एवं जिला स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक सभी संगत अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें