फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेलवे स्टेशन पर सीबीआई ने की छापेमारी, वाणिज्य अधीक्षक और पार्सल बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar : बिहार में सीबीआई ने फिर धमक दी है। इस बार सीबीआई ने एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया है, जिसमें वाणिज्य अधीक्षक और पार्सल बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आरोपी के साथ सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सौल स्टेशन पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में सीबीआई ने रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपए की मां की थी। उन रुपयों में से 20 हजार रुपए पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान वीरेश ने बताया कि यह रुपया वाणिज्य अधीक्षक के कहने पर ले रहा था। इस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर गए थे। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम में 7 अधिकारी शामिल हैं, जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है। छह माह पूर्व इन्ही लोगो ने कॉस्मेटिक सामान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग की थी, जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मश्क्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था,  लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें