फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honor Killing in Bihar : बहन से अवैध संबंध के शक में भाई की हत्या, सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश नाकाम

Sun, 21 Dec 2025 09:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Love You : कहते हैं प्रेम अंधा होता है, लेकिन इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए जो रिश्ते की गरिमा को ही भूल जाए। शायद इसी का परिणाम था कि शुरुआत में सड़क हादसा दिखने वाली घटना की जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि 'ऑनर किलिंग' है।
विज्ञापन
किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी-राजवान के पास सड़क किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 18 घंटे में सुलझा ली है। यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि 'ऑनर किलिंग' से जुड़ा निकला। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना के 10 प्रखंडों को छोड़ सभी PHC के चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन पर रोक, जानिए पूरा मामला

हत्या कर शव पर चढ़ाई गाड़ी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक जुल्फकार का अपनी ही बहन के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। परिजनों और रिश्तेदारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी रंजिश में आरोपियों ने जुल्फकार को बहाने से बुलाया और उसकी हत्या कर दी। वारदात को दुर्घटना दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को राजवान के पास सड़क पर फेंक दिया और उसके ऊपर से गाड़ी गुजार दी, ताकि पुलिस इसे हिट एंड रन का मामला समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : डेढ़ सौ बीघा फसल बर्बाद, NTPC प्लांट से निकले रासायनिक पानी का बुरा असर

तकनीकी जांच से खुला राज
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने जब तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन की जांच शुरू की, तो मामला संदिग्ध लगा। सघन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मो० आदम, सहजाद आलम, खुशबू बेगम और मो० अंजार आलम शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कार, 4 मोबाइल फोन, गाड़ी उठाने वाला जैक और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अनुसंधानकर्ता को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) के जरिए सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें