सुपौल के लोहियानगर चौक पर एनएच 327 ए को जाम कर प्रदर्शन करते एनडीए कार्यकर्ता।
पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए के आह्वान पर बिहार बंद का गुरुवार को सुपौल में मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह 07 से ही सुपौल की सड़कों पर निकले एनडीए कार्यकर्ता व्यवसायियों से दुकान बंद रखने की अपील करते नजर आए। वही इस दौरान नारेबाजी करते भी दिखे। इधर, जिला मुख्यालय में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर अधिकांश दुकानें सुबह 10:30 बजे तक बंद रही। सुपौल शहर के लोहिया नगर चौक, महावीर चौक और स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया। लोहिया नगर चौक पर एनएच 327 ए करीब दो घंटे तक जाम रहा। इस दौरान बाजार में सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही जिले के अन्य कई हिस्सों से भी सड़कों को जाम कर प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई। जहां कई घंटों के लिए जाम कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों सहित स्कूली वाहन और छात्र-छात्राओं को आवागमन की छूट दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस प्रकार वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दिया गया, वह बिहार और बिहारी संस्कृति को अपमान करने वाला था। इसके लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए। बंद के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
ये अपने माय-बहिन के अलावा किसी का सम्मान नहीं करते
शहर के लोहिया नगर चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि बिहार बंद का मूल उद्देश्य लोगों को जागृत करना है कि एनडीए मातृ शक्ति का अपमान स्वीकार नहीं करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के विकास में योगदान से बौखलाए इंडी गठबंधन के लोग मुकाबला करने में सक्षम नहीं रह गए हैं। इसलिए उनकी स्वर्गवासी मां, जिनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं रहा है, उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। बिहार की जनता इसे माफ नहीं करेगी। वही जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पीएम की मां को गाली देकर माय-बहिन मान योजना की बात करने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि इनके लिए अपनी माय-बहिन के अलावा किसी और की मां-बहन का कोई वजूद नहीं है। इसलिए जनजागरण के लिए बिहार बंद बुलाई गई है। उन्होंने दरभंगा की घटना को निंदनीय बताया।
फिरोज गांधी का पोता, नकली गांधी.....
इधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष प्रधान ने कहा कि फिरोज गांधी का पोता, नकली गांधी राहुल और चारा चोर का बेटा नौवीं फेल तेजस्वी बिहार की जनता को गुमराह कर रहा है घूम-घूम कर लोगों को गुमराह कर रहा है कि तुम्हारा नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। इन दोनों नालायकों को इतनी अक्ल नहीं है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना और हटाना किसका काम है? इनके मंच से दरभंगा में जिस प्रकार पीएम की मां को गाली दी गई, वह दिखाता है कि माय-बहिन योजना की बात केवल अपनी मां-बहन के लिए कर रहे हैं या आम बिहारियों की मां-बहन के लिए? इन दोनों ने बिहार की मां-बहन की इज्जत को तार-तार किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इसका जवाब देगी।
सुपौल के लोहियानगर चौक पर एनएच 327 ए को जाम कर प्रदर्शन करते एनडीए कार्यकर्ता।
सुपौल के लोहियानगर चौक पर एनएच 327 ए को जाम कर प्रदर्शन करते एनडीए कार्यकर्ता।
सुपौल के लोहियानगर चौक पर एनएच 327 ए को जाम कर प्रदर्शन करते एनडीए कार्यकर्ता।