फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्यार का सच नहीं सह पाई! तस्वीर देख टूटा दिल, प्रेमिका ने लगाई फांसी

Sun, 22 Feb 2026 04:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय पार्वती कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, उसने अपने होने वाले प्रेमी का ‘अभद्र डांस’ करते हुए स्टेटस देख लिया था। यह देखकर वह सदमे में आ गई और यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया गया कि घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए चुपचाप दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। शनिवार शाम को चिता सजाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बनमा ईटहरी थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान हराहरी वार्ड 17 निवासी महेश्वरी मंडल की 17 वर्षीय बेटी पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। पार्वती छह बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी।

प्रेम प्रसंग और स्टेटस देखने के बाद लगा सदमा
मृतका के भाई गणेश कुमार ने बताया कि पार्वती का पड़ोस में रहने वाले युवक पांडव कुमार से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। परिवार वाले भी दोनों की शादी के लिए राजी थे। शनिवार को पार्वती ने अपने प्रेमी का एक स्टेटस देखा, जिसमें वह ‘अभद्र डांसर’ के रूप में काम करता दिख रहा था। अपने होने वाले जीवनसाथी का यह सच वह सहन नहीं कर पाई। सदमे में उसने घर के किचन में मां की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन


भाई भजन गाने गया था, पत्नी ने दी सूचना
गणेश कुमार ने बताया कि घटना के समय वह पड़ोस के गांव में भजन गाने गया हुआ था। उसकी पत्नी संगीता ने फोन कर उसे इस घटना की जानकारी दी। वह तुरंत घर पहुंचा और अपनी बहन को फंदे से उतारा। मृतका के पिता मजदूरी के काम से मुगलसराय में रहते हैं और घटना के समय वह भी बाहर थे।

पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच
बनमा ईटहरी की थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि अज्ञात कॉल के जरिए लड़की के आत्महत्या की सूचना मिली थी। शनिवार रात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। रविवार सुबह पुलिस शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण साफ होंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें