फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मधेपुरा में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का किया वादा

Sat, 13 Sep 2025 06:52 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar News: मधेपुरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का माहौल चुनावी रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी के बीच स्टेडियम “2025… फिर से नीतीश” के नारों से गूंज उठा। नेताओं ने विकास कार्यों का हवाला देते हुए एकजुट होकर एनडीए को भारी बहुमत दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मधेपुरा में एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को मधेपुरा में एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। स्टेडियम में लगातार “2025… फिर से नीतीश” के नारे गूंजते रहे। संभावित प्रत्याशी भी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया।

'NDA ने बिना भेदभाव सभी वर्गों के लिए काम किया'

विज्ञापन




कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद राज्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार ने हर गांव को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली, गांव-गांव सड़क और बेहतर कानून-व्यवस्था संभव हुई है। मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों के लिए काम किया है।

मधेपुरा विधानसभा परिवर्तन के लिए तैयार- रंजन

विज्ञापन

सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन ने कहा कि सम्मेलन में जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि मधेपुरा विधानसभा परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस दौर में सड़कों, बिजली और अस्पतालों की हालत बेहद खराब थी और अपहरण व भ्रष्टाचार का बोलबाला था। लेकिन एनडीए सरकार आने के बाद विकास की नई धारा शुरू हुई।

ई. संतोष कुमार ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार गठबंधन 225 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए ने ही धरातल पर विकास को उतारा है।

ये भी पढ़ें- Bihar: बोधगया पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-संतों का अपमान करना मूर्खता, ऐसी चीजों से बचना चाहिए

विज्ञापन


भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान
सम्मेलन में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप कुमार, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, निखिल मंडल, मंजू देवी, श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव, ई. अविनाश कुमार सहित कई वरीय नेता मंच पर मौजूद रहे। नेताओं ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- Bihar: जेपी नड्डा की बैठक से पहले BJP ऑफिस के सामने बवाल, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सर्वेक्षण कर्मी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें