फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 18 साल में नहीं बनी 200 मीटर सड़क, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

Mon, 03 Nov 2025 03:27 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Election 2025: मधेपुरा का एक ऐसा गांव जहां 18 साल में भी मात्र 200 मीटर सड़क नहीं बनी है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। सोमवार को लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पड़ोकिया पुल के समीप सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बिहारीगंज-ग्वालपाड़ा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बताया गया कि सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जाम 11 बजे तक जारी रहा, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


2008 के बाढ़ त्रासदी के बाद नहीं बनी सड़क 
ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोकिया पुल के बगल से होकर गुजरने वाली लगभग 200 मीटर सड़क 2008 की बाढ़ त्रासदी के बाद से अब तक कच्ची पड़ी है। यह सड़क चार गांव पड़ोकिया, जगतपुर, कल्याणपट्टी और फतेहपुर को जोड़ती है, जिससे करीब 2500 लोग आवागमन करते हैं। पुल निर्माण वर्ष 2022 में कुड़िया नदी पर हुआ था, जिससे कई पंचायतों को राहत मिली, लेकिन पुल से सटे इस सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो सका है।

पढ़ें:  कल नालंदा पहुंचेगा चुनावी रथ, सात विधानसभा वाले जिले में जदयू का दबदबा; जानें सियासी इतिहास
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भी मिला था आश्वासन 
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान सड़क निर्माण की मांग पर प्रशासन ने आश्वासन देकर उनलोगों को मतदान के लिए तैयार किया था। कुछ मिट्टी गिराई भी गई, पर बाद में कार्य रोक दिया गया। अब ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में फिर से सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया है। ग्रामीण रामू दास, पिंटू दास, विजय कुमार सिंह, तालेश्वर दास सहित अन्य ने कहा कि कई बार जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ से लेकर विधायक-सांसद तक से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में करेंगे वोट बहिष्कार 
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ, तो वे एनएच-106 पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में चार लोगों की निजी जमीन बाधा बन रही थी, लेकिन तीन माह पूर्व एसडीएम ने इसे आम रास्ता घोषित कर दिया है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। लगातार बारिश के कारण सड़क दलदल में बदल गई है, जिससे लोगों को बाजार, अस्पताल या प्रखंड कार्यालय जाने में भारी कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें