फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'चारा खाने वाले बिहार सुधारेंगे?' PK ने साधा लालू पर निशाना, नीतीश को लेकर कही ये बात

Thu, 30 Oct 2025 01:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के महिषी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रोड शो के दौरान लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद शासन में चारा घोटाला करने वाले अब बिहार सुधारने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने गुरुवार को सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज प्रत्याशी शमीम अख्तर के समर्थन में विशाल रोड शो किया। जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और नीतीश कुमार की सरकार पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, “राजद के शासनकाल में इन लोगों ने जानवरों का चारा तक खा लिया था और जेल गए थे। अब यही लोग बिहार को सुधारने की बात कर रहे हैं? जो लोग 30 साल तक बिहार को लूटते रहे, वे अब केवल चुनाव के समय विकास की बातें कर रहे हैं।”

उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि ये लोग कभी नहीं सुधरने वाले हैं। अगर ये फिर से जीत गए, तो इसका नुकसान जनता को ही होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को पिछड़ेपन और भ्रष्टाचार की अंधेरी गलियों में धकेल दिया, आज वही खुद को सुधारक बताने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे समझदारी से वोट करें और ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखें।
विज्ञापन


'10 हजार रुपये देकर वोट मांग रही है सरकार'

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “यह वही सरकार है जिसने पांच साल तक जनता को ठगा और अब दस हजार रुपये का रिश्वत देकर वोट मांग रही है। अगर यह सरकार दोबारा बनी, तो भ्रष्टाचार और बढ़ेगा।”

पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश राज में पेपर लीक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और छात्रों पर लगातार लाठीचार्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को अब नई सोच और साफ नीयत की जरूरत है, न कि झूठे वादों की।
विज्ञापन


'सत्ता नहीं, व्यवस्था सुधारना'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का मकसद केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि बिहार की व्यवस्था में सुधार लाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जन सुराज प्रत्याशी शमीम अख्तर को समर्थन दें, ताकि राज्य में ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की मजबूत नींव रखी जा सके। उन्होंने कहा, “बिहार में बदलाव केवल जन सुराज के जरिए ही संभव है, न कि उन दलों के माध्यम से जो पिछले 30 वर्षों से बिहार को लूटते आ रहे हैं।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें