फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: सहरसा में निर्दलीयों ने भरा नामांकन, बड़े दल तैयारी में; कल योगी आदित्यनाथ की होगी एंट्री

Wed, 15 Oct 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Election 2025: सहरसा-75 विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश साह उर्फ राहुल ने कलेक्ट्रेट में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव केवल एक निर्दलीय ही ला सकता है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेजी पकड़ रही है। बुधवार को नामांकन के चौथे दिन सहरसा जिले की चार विधानसभा सीटों पर हलचल देखी गई। इस दौरान सहरसा और महिषी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि सोनवर्षा और सिमरी बख्तियारपुर सीटों पर शांति रही।

सहरसा-75 विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश साह उर्फ राहुल ने कलेक्ट्रेट में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव केवल एक निर्दलीय ही ला सकता है। उनके मुख्य चुनावी मुद्दे जल-जमाव, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार रहे। वहीं, महिषी-77 विधानसभा क्षेत्र से राजा कुमार ने अपर समाहर्ता कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कोसी तटबंध के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को मुख्य मुद्दा बताया और जनता के बीच जाकर इसे उजागर करने का दावा किया।

विज्ञापन


पढे़ं; पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, भोजपुरी में दी शुभकामनाएं

सोनवर्षा और सिमरी बख्तियारपुर सीटों पर बुधवार को कोई नामांकन नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक दल इन सीटों पर सक्रिय हैं और एनआर (नामांकन रसीद) कटवाने में जुटे हैं। महिषी सीट पर राजद के डॉ. गौतम कृष्णा, बसपा की प्रियंका आनंद, जदयू के गुजेश्वर साह और जन सुराज के शमीम अख्तर ने एनआर कटवाया। सहरसा सीट से अब तक 12 उम्मीदवारों ने एनआर ली, जिनमें बुधवार को 5 नए नाम शामिल हुए। सोनवर्षा सीट से जदयू के रत्नेश सादा ने एनआर कटवाया। सिमरी बख्तियारपुर में राजद के युसूफ सलाउद्दीन, बसपा प्रत्याशी और 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने एनआर ली, जिससे यहाँ अब तक कुल 13 उम्मीदवारों का एनआर जारी हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चुनावी गतिविधियाँ अपने चरम पर होंगी। सहरसा से भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन और सिमरी बख्तियारपुर से जनसुराज प्रत्याशी सुरेंद्र यादव नामांकन दाखिल करेंगे। खास बात यह है कि आलोक रंजन के नामांकन सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है, जिससे जिले का राजनीतिक माहौल और गर्म होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें