फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सहरसा जंक्शन पर नाइजीरियाई नागरिक बिना पासपोर्ट-वीजा के गिरफ्तार, मुंबई से आया था संगीतकार

Sat, 29 Nov 2025 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Crime: जब सुरक्षा बलों ने अब्राहम से वैध यात्रा दस्तावेज, पासपोर्ट या वीज़ा प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई भी प्रमाण नहीं दिखा सका। उसने दावा किया कि उसके सभी दस्तावेज और लगभग 1500 रुपये नकद पटना में खो गए हैं। तलाशी में उसके पास केवल एक सैमसंग टचस्क्रीन मोबाइल और एक बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जंक्शन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहा था और ट्रेन में यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने उसे राजकीय रेल पुलिस (GRP) के हवाले किया, जिसने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

नियमित जांच में पकड़ा गया विदेशी नागरिक

विज्ञापन

आरपीएफ के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के अनुसार, यह गिरफ्तारी गाड़ी संख्या 18625 की नियमित जांच के दौरान हुई। जांच में एक जनरल बोगी में अब्राहम (45 वर्ष) नामक व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करता पाया गया। अब्राहम नाइजीरिया के इमो राज्य के इशाला गांव का निवासी है।

2013 से नवी मुंबई में रह रहे संगीतकार
पूछताछ में अब्राहम ने बताया कि वह पेशे से संगीतकार है और वर्ष 2013 से नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-35 में रह रहा था। वह मुंबई से पटना और वहां से सहरसा अपने भारतीय मित्र गजन (पूर्णिया जिले के चंपानगर निवासी) से मिलने आया था। अब्राहम सहरसा से ट्रेन द्वारा बनमनखी जाने की योजना बना रहा था, तभी टिकट जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: चाकूबाजी से युवक लहूलुहान, दर्द से कराहता रहा विजय, अंधेरे में तड़पता रहा जीवन; मौत

दस्तावेज खोने का दावा
जब सुरक्षा बलों ने अब्राहम से वैध यात्रा दस्तावेज, पासपोर्ट या वीज़ा प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई भी प्रमाण नहीं दिखा सका। उसने दावा किया कि उसके सभी दस्तावेज और लगभग 1500 रुपये नकद पटना में खो गए हैं। तलाशी में उसके पास केवल एक सैमसंग टचस्क्रीन मोबाइल और एक बैग बरामद हुआ।

अवैध यात्रा का मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

विज्ञापन

GRP थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि अब्राहम के पास अपने विदेशी होने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। बिना पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रहना और यात्रा करना कानूनन गंभीर अपराध है। अब्राहम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे खगड़िया न्यायालय की हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उसकी भारत में आगमन, निवास और यात्रा से जुड़े तथ्यों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें