फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura Crime: डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Sun, 02 Jun 2024 01:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura Crime: श्याम गांव में शनिवार की रात एक डेयरी संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी ग्वालपाड़ा थाना को दी गई। जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम गांव में शनिवार की रात एक डेयरी संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्याम वार्ड संख्या 10 निवासी शंकर यादव उर्फ छुतहरु यादव के बेटे सौरभ कुमार (22) के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि सौरभ कुमार श्याम गांव में अपने पुराने घर पर डेयरी चलाता था। शनिवार की रात डेयरी बंद कर वह अपने नए घर पर लौट रहा था। रास्ते में घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली गर्दन में मारी गई और आर-पार निकल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी ग्वालपाड़ा थाना को दी। जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया कि सौरभ की दो साल पूर्व शादी हुई थी। उसे एक 6 माह की बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें