Bihar: बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता से पूछताछ की जा रही है।
सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, पड़ोस के गांव के दो युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर सहरसा शहर ले आए। वहां उन्होंने दो और युवकों को बुलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
जब पीड़िता की मां ने इस घटना की शिकायत आरोपियों में से एक के परिजन से की, तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से जलाकर मार डालने की धमकी दी गई। साथ ही, मामले को दबाने के लिए दबाव भी बनाया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को सहरसा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पीड़िता का न्यायालय में बयान भी दर्ज करवाया है।
पुलिस की कार्रवाई
बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। महिला थानाध्यक्ष डोली कुमारी ने जानकारी दी कि दो नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।