फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समृद्धि यात्रा के तहत आज सहरसा पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 512 करोड़ की 125 योजनाओं की देंगे सौगात

Fri, 13 Mar 2026 08:31 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत 13 मार्च 2026 को सहरसा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा आएंगे और जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान वे कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत आज 13 मार्च 2026 को सहरसा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद वे जिले के लोगों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री आज कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे और आम जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।

मिनट-दर-मिनट: ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का सहरसा में पूरा कार्यक्रम
  • सुबह 10:00 बजे: मधेपुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा सहरसा के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 10:20 बजे: सहरसा हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड पर आगमन। इसके बाद सड़क मार्ग से शाहपुर जीविका सिलाई केन्द्र के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 10:25 बजे: शाहपुर जीविका सिलाई केन्द्र, सहरसा पर आगमन।
  • सुबह 10:40 बजे: शाहपुर कार्यक्रम स्थल से आर.ओ.बी. (ROB) सहरसा के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 10:45 बजे: आर.ओ.बी. सहरसा पहुंचकर प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं का निरीक्षण।
  • सुबह 10:55 बजे: निरीक्षण के बाद सहरसा स्टेडियम के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 11:00 बजे: सहरसा स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे: कार्यक्रम स्थल से सहरसा हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 12:25 बजे: सहरसा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान।
शाहपुर में मिलेगी सबसे बड़ी सौगात, जीविका दीदियों से करेंगे संवाद
विज्ञापन


सुबह 10:25 बजे सहरसा के शाहपुर स्थित जीविका सिलाई केन्द्र का कार्यक्रम सबसे अहम रहेगा। यहीं पर मुख्यमंत्री रिमोट के माध्यम से जिले की 125 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास और 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे जीविका दीदियों और लाभार्थी समूहों से संवाद कर उनका हौसला भी बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें: Bihar News: दो छात्राएं लापता, परिजनों को मिली हत्या की धमकी, इलाके में दहशत
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सहरसा शहर को छावनी में बदल दिया गया है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीबी रोड और थाना चौक के सभी बाजार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें