फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: टीकाकरण के बाद चार माह के मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बवाल कर नेशनल हाईवे किया जाम

Thu, 15 Jan 2026 09:50 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा में टीकाकरण के बाद चार माह के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर गलत सुई लगाने का आरोप लगाते हुए एनएच-107 को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
एनएच जाम करते परिजनों को समझाते पुलिस पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मैना गांव में टीकाकरण के कुछ ही घंटों बाद चार महीने के एक शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को एनएच-107 को जाम कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मैना गांव निवासी रमेश सादा के 4 महीने के पुत्र दिव्यांशु कुमार को बुधवार शाम करीब 3 बजे आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 178 पर टीका लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि टीकाकरण के बाद घर लौटते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत में सुधार नहीं हुआ और देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पढ़ें- 'लड़कियों को मंत्रियों के चेंबर तक पहुंचाया...': पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव का गंभीर आरोप
विज्ञापन


एएनएम पर गलत सुई लगाने का आरोप
मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही बरतने और गलत सुई (इंजेक्शन) लगाने का गंभीर आरोप लगाया। गुरुवार को ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मैना स्थित एनएच-107 को पूरी तरह बाधित कर दिया। वे आरोपी एएनएम पर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शांत कराया मामला
सड़क जाम की सूचना मिलते ही काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें