फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति ने बाहर जाने पर डांटा तो गर्भवती पत्नी ने लगाईृ फांसी, दो मासूमों सिर से उठा मां का साया

Mon, 20 Apr 2026 12:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी

सार

Bihar News: सहरसा के बनमा ईटहरी में 5 माह की गर्भवती महिला काजल कुमारी ने घरेलू विवाद के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 26 वर्षीय गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना सोमवार सुबह मिली। मृतका की पहचान जमालनगर पंचायत के प्रियनगर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो 5 माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच रविवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने पत्नी को डांट दिया था। इसके बाद रात करीब 10 बजे पति काम के लिए घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी को घर में फंदे से लटका पाया।
 
पति-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दंपती के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक जारी, किसे चुना जाएगा 84 विधायकों का नेता?
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें